इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने रद्द किया पाकिस्तान दौरा
पाकिस्तान में क्रिकेट के भविष्य पर संकट गहराता जा राह है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने पकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया है। इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा इसी सप्ताह के अंत में प्रस्तावित था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर दौरे के रद्द होने की जानकारी दी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया। इंग्लैंड से पहले न्यूजीलैंड ने भी अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।