International Women's Day: महिलाओं को संरक्षित स्मारकों पर मुफ्त प्रवेश की अनुमति
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक एम नंबिराजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश भर में संरक्षित स्मारकों पर जाने वाली भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है। एएसआई के तहत मार्च 8 को ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, सूर्य मंदिर, एलोरा गुफाएं, खजुराहो और अजंता गुफाओं जैसे स्मारकों में महिलाओं के लिए निशुल्क प्रवेश होगा। बता दें कि प्रत्येक वर्ष मार्च 8 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।