जारी हुई NEET-PG 2022 Counselling की तारीख
आधिकारिक सूत्रों ने जुलाई 23, 2022 को जानकारी देते हुए बताया है कि NEET PG 2022 के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया सितंबर 1, 2022 से शुरू की जाएगी। शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) द्वारा काउंसलिंग का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जायेगा।