जेईई एडवांस 2022 परीक्षा की तारीख घोषित, अगस्त 28 को आईआईटी मुंबई द्वारा की जाएगी आयोजित
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2022 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT मुंबई अगस्त 28, 2022 को देश भर में जेईई एडवांस 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा 209 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षण या सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2022 पहले जुलाई 3 के लिए निर्धारित किया गया था। IIT-JEE प्रवेश परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया गया है।