जल्द 10 ट्रिलियन इकॉनोमी बनेगा भारत: मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा की भारत 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनेगा। ये लक्ष्य 2025, 2027 में हासिल हो सकता है या फिर 2030 या 2032 में भी इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मुकेश अंबानी फरवरी 23 को एशिया आर्थिक वार्ता में सतत भविष्य के लिए हरित ऊर्जा पर बोल रहे थे। उन्होंने हरित ऊर्जा के संबंध में भारत की भूमिका पर रोशनी डाली।