
फोटो: Latestly
केदारनाथ मंदिर के पास हुआ हिमस्खलन, नहीं पहुंचा मंदिर को कोई नुकसान: उत्तराखंड
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह केदारनाथ मंदिर के पास हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के कारण मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हिमस्खलन के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है। इससे पहले सितंबर 21 को केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन की घटना हुई थी।