केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- साइबर सुरक्षा के बिना नहीं हो सकती देश की प्रगति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा देश के निर्माण और विकास के लिए बेहद जरूरी है। आज के युग में साइबर सुरक्षा के बिना देश विकास कर ही नहीं सकता। तकनीकी के इस्तेमाल को हर स्तर पर ले जाया गया है, लेकिन अगर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो यही ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है।