क्रिस गेल ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे T20 में गेल ने अर्धशतक लगाते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। टी20 में क्रिस गेल 41 साल और 294 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने वाले सबसे ज़्यादा उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद हाफिज के नाम था। साथ ही गेल T20 में 14,000 रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए। इस सूची दूसरे स्थान वाले पोलार्ड गेल से 3200 रन पीछे हैं।