खेसारी लाल के आइटम सांग 'दो घूँट' को मिले डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज़
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल का साल 2022 में रिलीज हुआ पहला गाने 'दो घूंट' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री नम्रता मल्ला ने अभिनय किया है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किया गया है। रिलीज होने क बाद से लेकर अब तक इस गाने को डेढ़ करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसे चार लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।