लगभग 243 करोड़ साल पहले हुई थी धरती पर ऑक्सीजन की महत्वपूर्ण वृद्धि
जर्नल नेचर में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक धरती पर ऑक्सीजन में महत्वपूर्ण वृद्धि लगभग 243 करोड़ साल पहले हुई थी जिसे ग्रेट ऑक्सिडेशन एपिसोड शुरुआत कहा जाता है। ये विकास वर्तमान अनुमान से करीब 10 करोड़ वर्ष बाद हुआ था जो पृथ्वी के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। शोध के अनुसार उस समय वातावरण में ऑक्सीजन स्थिर रूप में मौजूद नहीं होने की वजह से जीवन की उत्पत्ति नहीं हो सकी थी। शोधकर्ताओं द्वारा यह जानकारी दक्षिण अफ्रीका में चट्टानों के विश्लेषण में सामने आई है।