लू लगने की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं ये उपाय
अगर आपको लू लग गयी है तो अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने से पसीना शरीर का तापमान नियमित कर देता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। लू लगने पर मौसमी फल और फलों के रस का सेवन करें। दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी का सेवन करें। लू लगने पर फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करें।