मौसम विभाग का अनुमान, सामान्य से कम गर्मी की जताई संभावना
मौसम विभाग ने मार्च एक को संभावना जताई है कि मार्च से मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एनडीटीवी को बताया कि इस दौरान हिंद गंगा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में लू का कहर भी सामान्य से कम रहेगा। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।