अक्टूबर के महीने में भी इन राज्यों में हो रही भारी बारिश
अक्टूबर के महीने में भी देश के लगभग पांच राज्यों में मॉनसून के कारण बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सुपर चक्रवात 'नोरु' के कारण मॉनसून की वापसी में देरी हो रही है। इस कारण उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। माना जा रहा है कि ये दौर अक्टूबर 13 तक रूक सकता है।
Tags: weather forecast, IMD, IMD Forecast
Courtesy: Zee News
दिल्ली और नोए़डा में बारिश के क बाद गर्मी से राहत
दिल्ली एनसीआर में जून 18 को जमकर बारिश हुई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते 24 घंटे से यहां रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोत्र के कारण आगामी चार दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
Tags: IMD, IMD Forecast, rainfall, imd alert
Courtesy: ABP Live
देश के अधिकतर हिस्सों में नहीं चलेगी लू
देश के अधिकतर हिस्सों में लू से मई तीन को राहत मिली है। इस दौरान किसी भी जगह 45 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। यहां तापमान दो से चार डिग्री कम दर्ज हुआ है। वहीं उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू दर्ज नहीं होगी।
Tags: IMD, IMD Forecast, IMD warning
Courtesy: News Nation TV
भीषण गर्मी से मिलेगी कुछ दिनों की राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ जैसे राज्यों से हल्की राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जगहों पर बारिश और धूल भरी आंधी चलने की आशंका व्यक्त की है। मौसम में हल्के बदलाव के कारण लोगों को लू से राहत मिलेगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में सबसे अधिक गर्मी पड़ी है।
Tags: IMD, IMD Forecast, imd weather warning
Courtesy: Zee News
मौसम विभाग का अनुमान, सामान्य से कम गर्मी की जताई संभावना
मौसम विभाग ने मार्च एक को संभावना जताई है कि मार्च से मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एनडीटीवी को बताया कि इस दौरान हिंद गंगा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में लू का कहर भी सामान्य से कम रहेगा। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Tags: IMD, IMD Forecast, weather forecast
Courtesy: NDTV News
उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप
उत्तर भारत में सर्दी लगातार बढ़ती ही जा रही है। नए साल के पहले दिन यानी जनवरी एक को दिल्ली में पारा चार डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर भारत में जनवरी पांच से जनवरी सात तक हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में सुबह के समय भारी कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
Tags: IMD Forecast, Winter, Cold Wave, environment
Courtesy: Aaj Tak News
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जताई बर्फबारी और बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां केलंग इलाके में तापमान माइनत 3.4 डिग्री पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के कारण पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों पर भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण 11 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।
Tags: himalayas, IMD, IMD Forecast
Courtesy: Hindi News 18
चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से उत्पन्न हुए चक्रवाती तूफान ‘यास’ के खतरे से निपटने के लिए पीएम मोदी ने अफसरों और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिए और चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 46 टीमों को लगाया है। यास के मई 26 को बंगाल … read-more
Tags: Cyclone Yaas, IMD Forecast, PM Narendra Modi, NDRF
Courtesy: news 18 hindi