महाराष्ट्र कैबिनेट में लंबे इंतजार के बाद हुआ विभागों का बंटवारा, देंवेद्र को मिला गृह और वित्त
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की सरकार में विभागों का बंटवारा अगस्त 14 को हो गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़े और अहम विभाग जैसे गृह और वित्त लिए है जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन जैसे विभाग गए है। कृषि विभाग की जिम्मेदारी अब्दुल सत्तार और शिक्षा विभाग चंद्रकांत पाटिल को दिया गया है।राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्रालय सौंपा गया है।