मणिपुर में हुई लैंडस्लाइड, सेना के सात जवानों की मौत
मणिपुर के नोनी जिले में लैंड स्लाइड हुई है, जिससे सेना का कैंप प्रभावित हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद सेना के सात जवानों समेत 14 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद सेना के 25 जवान लापता है, जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। दरअसल ये हादसा जून 29 की रात को हुआ, जब भारी बारिश के कारण अचानक लैंडस्लाइड हो गई। हादसे के बाद से 23 लोगों को मलबे में से निकाला गया है।