
फोटो: BBC
मंगल ग्रह पर उतरा नासा का रोवर ‘पर्सिवियरेंस’, करेगा जीवन की खोज
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्षयान पर्सिवियरेंस मार्स रोवर ने तक़रीबन आधा अरब किलोमीटर की दूरी तय कर मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है। रोवर ने मंगल ग्रह पर मौजूद सतह जेजेरो क्रेटर(गड्ढ़ा) पर लैंड किया है, जो मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा है। इस अंतरिक्षयान को मंगल पर जीवन की तलाश के लिए भेजा गया है। नासा ने मंगल ग्रह की ट्वीटर के जरिये रोवर द्वारा ली गयी तस्वीर साझा करते हुए खुशी जताई है। प्लूटोनियम पावर्ड रोवर मंगल पर उतरने वाला नासा का 5वां रोवर है।