मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को मिला दादा साहेब फालके अवॉर्ड
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सितंबर 30 को ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। बता दें कि आशा पारेख ने 10 वर्ष की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। बाल कलाकार के तौर पर उनकी पहली फिल्म आसमान थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने 95 से अधिक फिल्में की है। उन्हें कटी पतंग के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।