मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा आतंकी घोषित
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत 46 वर्षीय हाफिज तल्हा सईद नामित आतंकवादी घोषित किया है। तल्हा सईद मुंबई में 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज मोहम्मद सई का बेटा है। इस संबंध में गृहमंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। तल्हा लश्कर का नेता और आतंकी संगठन के मौलवी विंग का मुखिया है। सईद कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाता है।