MI vs PBKS IPL 2022: ब्रेविस की तूफानी पारी के बावजूद मुंबई को 5वीं बार करना पड़ा हार का सामना
मुंबई इंडियंस आईपीएल की पाँच बार चैंपियन रह चुकी है। कल का मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य दिया। शुरुआत में ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गयी, जिसके परिणामस्वरूप 32 रनों पर मुंबई ने रोहित शर्मा और ईशान किशन का विकेट खो दिया। बेबी ABD कहे जाने वाले मुंबई के डेवाल्ड ब्रेविस ने 49 रनो की आतिशी पारी खेली, पर फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा।