नाज़िया नसीम बनी KBC के 12वें सीज़न की पहली करोड़पति
कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में नवंबर 10 को दिल्ली की नाज़िया नसीम एक करोड़ रूपए जीत कर इस सीज़न की पहली करोड़पति बन गयी है। एक करोड़ रूपए के लिए उनसे यह सवाल पूछा गया कि, 'किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरुरस्कार जीता है।' गौरतलब है कि उनके पास एक लाइफलाइन 'रूल ऑफ़ एलिमिनेशन' बाकी थी जिसका नाज़िया ने प्रयोग कर सही उत्तर का चुनाव किया। KBC के आखिरी सीजन में चार लोगों ने एक करोड़ रूपए की धनराशि अपने नाम की थी।