नीरज चोपड़ा को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे 'परम विशिष्ट सेवा मेडल'
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी जनवरी 25 को उन्हें ये सम्मान मिलेगा। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जनवरी 25 को कुल 384 रक्षा कर्मियों को वीरता व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। इन पुरस्कारों मे 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल दिए जाएंगे।