ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है प्रमिला, महिलाओं के लिए बनी मिसाल
आज हम आपको रोहतक की पहली गुलाबी ऑटो चालक प्रमिला सैनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं। घर के हालात ठीक ना होने के कारण प्रमिला ने आज से 6 साल पहले ऑटो चलाना शुरू किया था। इस काम में बहुत सी रुकावट आयी पर प्रमिला पीछे नहीं हटी। प्रमिला को समाज, प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रमिला के ऑटो की सवारी कर चुकी हैं।