
फ़ोटो: Getty Images
पैंगोंग के बाद दूसरे विवादित जगहों से चीनी सेना को हटाएगा भारत
चीनी सेना को पैंगोंग सीमा के विवादित इलाके से खदेड़ने के बाद भारत ने अब डेप्सांग, गोगरा और हॉट स्प्रिंग से टकराव खत्म करने और सेनाओं की पूर्ण वापसी और पेट्रोलिंग को लेकर रणनीति बनाने पर कार्य शुरू कर दिया है। वहीं,जानकारी यह भी है कि अन्य विवादित क्षेत्रों से सैन्य वापसी के लिए दोनों देशों की सेना के सैन्य कमांडरों के बीच जल्द ही दसवें दौर की वार्ता भी हो सकती है। रिटायर्ड लेफ्टनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि समझौते के बाद अब बाकी जगहों पर भी तनाव घटने की उम्मीद है।