पैसेंजर वाहन में 10% व ट्रैक्टर वाहन पंजीकरण में 18% की हुई बढ़त, अन्य भागों में दर्ज की गयी गिरावट
फरवरी 2021 महीने के कुल 14,99,036 यूनिट वाहनों के रजिस्ट्रेशन में अधिकतर सेगमेंट में 13.43% की गिरावट दर्ज की गयी है वहीं पैसेंजर वाहन व ट्रैक्टर सेगमेंट के रजिस्ट्रेशन में बढ़त दर्ज की गयी है। जिसमें दोपहिया वाहन सेगमेंट में 16%, तिपहिया वाहन सेगमेंट में 49% और कमर्शियल वाहन सेगमेंट में 29% की गिरावट जनवरी महीने में दर्ज़ की गयी है। वहीं पैसेंजर वाहन सेगमेंट में 10% और ट्रैक्टर वाहन सेगमेंट में 18% इसके साथ ही अन्य 4004 यूनिट सेगमेंट में 19% की बढ़त दर्ज की गयी है।