फोटो: India TV News
इथेनॉल से चलने वाले नए वाहन लाएंगे: नितिन गडकरी
भारत के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले वाहनों को पूरी तरह से इथेनॉल पर चलने की क्षमता के साथ पेश किया जाएगा। जून 25 को नागपुर में हुए एक कार्यक्रम में गडकरी ने इस योजना के बारे में बताया, जहां उन्होंने याद किया कि उन्होंने हाल ही में मर्सिडीज बेंज कंपनी के अध्यक्ष से मुलाकात की थी जिसने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किया था।
Tags: new vehicles, Ethanol, Nitin Gadkari
Courtesy: Chinimandi
फोटो: uttamhindu
आगामी पांच वर्षों में देश से बैन होगा पेट्रोल, नितिन गडकरी ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि आने वाले पांच वर्षों में देश से पेट्रोल बैन हो जाएगा क्योंकि देश अब बायो एथेनॉल के उपयोग को महत्व दे रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण उन्होंने ये बात कही है। एथेनॉल के कारण देश को 20 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। आने वाले समय में देश में ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी आधारित दोपहिया और चार पहिया वाहन दौड़ेंगे, जिससे पेट्रोल की जरुरत खत्म होगी।
Tags: Nitin Gadkari, Ethanol, Petrol, Green Hydrogen
Courtesy: news 18
फोटो: Amar Uajala
यूपी के गोंडा को मिला एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर 27 को यूपी के गोंडा में 450 करोड़ रुपये की लागत में एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण किया। इसमें गन्ने का जूस, चीनी के घोल और जौ मक्का से एथेनॉल बनेगा। सीएम योगी ने कहा कि अब किसान गन्ने के साथ पेट्रोल और डीजल भी पैदा करेंगे, जिसके पैसे सीधे किसानों की जेब मे जाएंगे। यह प्लांट मई 2022 तक बना लिया जायेगा।
Tags: UP government, Yogi Adityanath, BJP Leader, Ethanol
Courtesy: Dainik Bhaskar