पेट कमिंस बने ऑस्ट्रेलिया के नये टेस्ट कप्तान, स्टीव स्मिथ बने उप कप्तान
तेज़ गेंदबाज पेट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का नया टेस्ट कप्तान नियुक्ति किया गया है। कमिंस के साथ स्टीव स्मिथ को उप कप्तान बनाया गया है। टिम पेन ने एक महिला को अश्लील फोटो और मैसेज किया था। यह खबर सामने आते ही उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पेट कमिंस ने कप्तान बनने के बाद कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को एशेज सीरीज से पहले कबूल कर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।