पीएम मोदी ने दिल्ली में किया B-20 शिखर सम्मेलन को सम्बोधित, 55 देशों ने लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (27 अगस्त) राष्ट्रीय राजधानी में B20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित किया। जी-20 बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''इस बार भारत में त्योहारी सीजन 23 अगस्त से शुरू हुआ। ये जश्न चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग है। भारत की सफलता में इसरो ने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही भारत के उद्योगों ने भी अहम भूमिका निभाई है।"