पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, 2 घायल: उत्तराखंड
पिथौरागढ़ जिले के मुनिस्यारी ब्लॉक में एक कार के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आईजी कुमाऊं नीलेश भरणे ने बताया कि, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे के समय कार में करीब 12 यात्री सवार थे। कार में सवार लोग बागेश्वर तहसील के कपकोट शामा, भनार के निवासी हैं। ये सभी लोग होकरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।