
फोटो: Aaj Tak
पक्षियों के बाद अब इंसानों में भी मिल रहा है बर्ड फ्लू, रुस में मिला नया मामला
रूस के एक शख्स में बर्ड फ्लू के वायरस की मौजूदगी मिली है जिसके बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। इसकी जानकारी रूस की तरफ से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भी दे दी गई है। बता दें कि बर्ड फ्लू फैलाने के लिए कई वायरस जिम्मेदार होते हैं लेकिन इसमें H5N1 को खतरनाक माना जाता है। क्योंकि यही वायरस इंसानों में बर्ड फ्लू के संवाहक के तौर पर काम करता है और उन्हें इसका शिकार बनाता है।