राजधानी कीव पर मिसाइल गिरा सकता है रूस, अलर्ट जारी कर लोगो की दी गयी चेतावनी
यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास मार्च नौ की सुबह एक हवाई अलर्ट घोषित किया गया, जिसमें कीव क्षेत्र निवासियों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है। कीव के क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम पर कहा "कीव क्षेत्र - एयर अलर्ट। मिसाइल हमले का खतरा है। सभी को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिए।" रूस कभी भी कीव शहर पर मिसाइल से हमला कर सकता है।