राज्यसभा के 72 सदस्य मार्च 31 को हुए रिटायर
राज्यसभा के 72 सदस्य मार्च 31 को रिटायर हो रहे हैं। रिटायर होने वालों में छह कांग्रेस, पांच भाजपा और बाकी दूसरी पार्टियों के सदस्य है। सदस्यों की विदाई से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनुभव शैक्षणिक ज्ञान से ज्यादा ताकतवर होता है। रिटायर हो रहे सदस्यों के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के घर पर फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया है, जहां सांसद खुद संगीत भी बजाएंगे और गाएंगे भी।