राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए राम जेठमलानी के पुत्र महेश जेठमलानी
देश के जाने माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के पुत्र महेश जेठमलानी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। इसकी पुष्टि खुद महेश जेठमलानी ने की है। दिवंगत सांसद रघुनाथ महापात्रा के निधन के बाद रिक्त हुए पद पर महेश जेठमलानी को मनोनीत किया गया है। बतौर सांसद महेश जेठमलानी का कार्यकाल मई 2024 तक होगा। इससे पहले वर्ष 2009 में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।