रात में फलों के सेवन से हो सकते हैं नुकसान, जानें कारण
फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर आप रात के वक्त फलों का सेवन करते हैं तो ये आपकी बॉडी का शुगर और एनर्जी लेवल बढ़ा देते हैं। रात के समय चीकू का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके साथ ही केला, और सेब का सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, इतना ही नहीं रात में फलों का सेवन करने से आपको कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।