रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’
भोजपुरी की फैशन क्वीन अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है, जिसे वैलेंटाइन डे से पहले रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज देने के साथ अभिनय भी किया है।