फोटो: Youtube
अब सिर्फ 10 रुपए में ले सकेंगे यूट्यूब का सब्सक्रिप्शन
यूट्यूब ने भारत में यूजर्स के लिए दिवाली के मौके पर खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के जरिए अब यूजर्स को यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मात्र 10 रुपये महीने में मिलेगा। ये ऑफर तीन महीने के लिए है। आमतौर पर यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 129 रुपये का भुगतान करना होता है। मगर भारत में इन दिनों यूट्यूब ने बड़ा ऑफर दिया है, जो यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है।
Tags: Youtube, YouTube Premium, youtube premium subscription
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Indian express
फीफा ने लॉन्च किया एंथम सॉन्ग, बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा भी आई नज़र
कतर में होने वाले 2022 के फीफा विश्व कप के लिए एंथम सॉन्ग "लाइट द स्काई" लॉन्च हो गया है। इस सॉन्ग में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही भी नज़र आ रही है। अक्टूबर 7 की शाम रिलीज हुए इस गाने में नोरा फतेही नाचते-गाते दिख रही है। फीफा ने इसे अपने ऑफिशियल ट्विटर व यूट्यूब पर साझा किया है।बता दें की नोरा फीफा वर्ल्ड कप में भारत और साउथ ईस्ट एशिया का प्रतिनिधित्व करने वालीं एकमात्र अभिनेत्री… read-more
Tags: Nora Fatehi, 2022 FIFA World Cup, anthem song, Youtube
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Jagran English
यूट्यूबर बॉबी कटारिया को कोर्ट से मिली जमानत
विवादित यूट्यूबर बॉबी कटारिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। पुलिस ने बॉबी को सितंबर 27 को कोर्ट में पेश किया था। उसे एक दिन की रिमांड पर भेजा गया था। बॉबी कटारिया लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं पूछताछ में भी बॉबी का व्यवहार संदेहास्पद रहा है। ऐसे में पुलिस ने कहा है कि बॉबी पर लगातार निगरानी की जाएगी। उसे चेतावनी दी गई है कि उसने कोई कानून तोड़ा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Tags: Youtube, Youtuber, Bobby Kataria
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: The cricket tongue
इंडिया vs जिम्बाब्वे : राहुल त्रिपाठी को मौका ना मिलने पर भड़के आकाश चोपड़ा
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैचों में बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को एक भी मैच में मौका ना मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भड़क गए है। अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर आकाश चोपड़ा ने कहा की अगर आपको राहुल त्रिपाठी को खिलाना ही नहीं है तो टीम में चुनते क्यों है। गौरतलब है कि आयरलैंड और जिम्बाब्वे दोनों दौरे के लिए स्क्वाड में त्रिपाठी को रखा गया था,… read-more
Tags: rahul tripathi, Zimbabwe, Aakash Chopra, Youtube
Courtesy: Indiatv
फोटो: BBC
रूस में भ्रामक खबर चलाने के आरोप में गूगल पर 3000 करोड़ का जुर्माना
यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच गूगल की ओर से भ्रामक खबरें चलाने का आरोप लगाकर रूस ने 3,000 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोक दिया। कोर्ट में गूगल को इस बात के लिए भी दोषी माना गया कि सरकार की ओर से बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद इस तरह के कंटेंट यूट्यूब व अन्य जगहों से नहीं हटाए गए। इसके बाद गूगल पर 21.1 अरब रूबल (करीब 3,000 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा दिया।
Tags: Ukraine, Google, Youtube, Russia
Courtesy: News18
फ़ोटो: India Tv
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'SYL' को यूट्यूब से हटा
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'SYL' को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस गाने को लेकर काफी विवाद हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, सरकार से कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटाया गया है। एसवाईएल का मतलब सतलुज यमुना लिंक नहर है, जिसे 'एसवाईएल नहर' (SYL Canal) के नाम से भी जाना जाता है। 214 किलोमीटर लंबी सतलुज यमुना लिंक नहर पिछले तीन दशकों से अधिक समय से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रही है।
Tags: Sidhu Moose Wala, SYL, song, Youtube, Ban
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Latestly
सिद्धू मूसेवाला के नए गाने SYL को मिले 14 मिलियन व्यूज
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका नया गाया SYL रिलीज हो गया है। सतलुज यमुना लिंक के बारे में इस गाने को 14 मिलियन व्यूज मिल चुके है। इस गाने को दिवंगत सिंगर ने ही लिखा, गाया और कंपोज भी किया है। फैंस इस गाने की रिलीज के बाद काफी भावुक हो गए है। यूट्यूब पर ये गाना रिलीज को 16 घंटे बाद भी शीर्ष पर ट्रेंड कर रहा है।
Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, Sidhu Moosewala, Youtube
Courtesy: AajTak News
फोटो: TechCrunch
दुष्प्रचार फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों को केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है। इन चैनलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इनमें से 10 चैनल भारतीय और छह पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे। सरकार ने IT नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों के तहत इन चैनलों पर कार्रवाई की है। इन चैनलों पर 68 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। इससे पूर्व अप्रैल 5 को भी मंत्रालय ने 18 चैनलों को ब्लॉक किया था।
Tags: Youtube, YouTube Ban, Information and Broadcasting Ministry
Courtesy: ABP Live
फोटो: YouTube
रिलीज हुआ मोहसिन खान और आकांक्षा पुरी का म्यूजिक वीडियो
अभिनेता मोहसिन खान और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों का काफी पसंद आई है। वहीं वीडियो के अंत में ट्विस्ट से ये गाना अधिक रोमांचक हो जाता है। इस गाने को सारेगामा के यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इसे रंजू वर्गीज ने निर्देशित किया है।… read-more
Tags: Akansha Puri, Mohsin Khan, Music video, Youtube
Courtesy: NDTV
फोटो: Mint
केंद्र सरकार ने देश विरोधी कंटेंट के कारण ब्लॉक किए 22 YouTube चैनल
आईटी रूल्स 2021 के तहत केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने के निर्देश अप्रैल पांच को दिए है। इन सभी चैनलों और अकाउंट्स पर भारत की सुरक्षा, विदेश नीति, संवेदनशील जानकारी और फेक न्यूज चलाई जा रही थी। सरकार ने पहली बार यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ ये कदम उठाया है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी।
Tags: Youtube, Twitter, Ministry of Information and Broadcasting, Fake News
Courtesy: AajTak News