RBSE 8th Result 2023: घोषित हुआ BSE राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट
RBSE 8वीं रिजल्ट 2023 आज, 17 मई, 2023 को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया है। छात्र और अभिभावक जो आरबीएसई कक्षा 8 के परिणाम 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करके आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 8 लिंक को एक्सेस और चेक किया जा सकता है।