सैंडलवुड ड्रग केस में विवेक ओबरॉय के घर पड़ा छापा, पत्नी प्रियंका का नाम भी आया सामने
सैंडलवुड ड्रग केस में जांच के मामले में अक्टूबर 14 को विवेक ओबरॉय के घर पर छापा मारा गया। इस को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एैसी जानकारी मिली थी की केस में फरार हुए संदिग्ध आरोपी, विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य अल्वा विवेक के घर छुपे हुए है। जिसके बाद प्रियंका अल्वा का भी नाम सामने आया है। इसके चलते ही बैंगलूरु पुलिस ने प्रियंका अल्वा के नाम का नोटिस जारी कर दिया है।