ed

फोटो: The Economic Times

प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया चंदन तस्कर बादशाह मलिक : मुंबई

प्रवर्तन निदेशालय ने दिसंबर 21 को देश के बड़े चंदन तस्कर बादशाह मलिक को मुंबई से गिरफ्तार किया है। ईडी ने चंदन की तस्करी के मामले में दिसंबर 20 को भी कई जगहों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद ही निदेशालय बादशाह मलिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर पाई है। जानकारी के मुताबिक बादशाह मलिक अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर सालों से लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करता है। 

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Sandalwood drug racket, Sandalwood, Enforcement Directorate

Courtesy: News 18 Hindi

Red Sandel Wood

फोटो: Patrika

मुंबई क्राइम ब्रांच ने चंदन की लकड़ी तस्करी करने वालो का किया भंडाफोड़

मुंबई क्राइम ब्रांच ने लाल चंदन की दुर्लभ लकड़ी की तस्करी करने वाले एक रैकेट को लगभग 1.78 करोड़ रुपये के रेड सैंडर्स के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है | दक्षिण भारत के रायलसीमा क्षेत्र के जंगलों में यह दुर्लभ लकड़ी पाई जाती है जिसका उपयोग औषधी, कलाकृतियों व फर्नीचर बनाने के लिए किया जाता है, जो काफी महंगे होते हैं। अंधेरी के सहर रोड पर स्थित गोदाम में मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने छापा मारा और वहां से 1779.585 किलोग्राम रेड सैंडर्स बरामद किया… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 01:07 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Mumbai, Crime Branch, red sander, wood, Munbai Police, Sandalwood drug racket

Courtesy: Aajtak News

Vivek oberoi-Priyanka Alva-Aditya Alva-Sandalwood Drug Case

फोटोः BDC TV

सैंडलवुड ड्रग केस में विवेक ओबरॉय के घर पड़ा छापा, पत्नी प्रियंका का नाम भी आया सामने

सैंडलवुड ड्रग केस में जांच के मामले में अक्टूबर 14 को विवेक ओबरॉय के घर पर छापा मारा गया। इस को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एैसी जानकारी मिली थी की केस में फरार हुए संदिग्ध आरोपी, विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य अल्वा विवेक के घर छुपे हुए है। जिसके बाद प्रियंका अल्वा का भी नाम सामने आया है। इसके चलते ही बैंगलूरु पुलिस ने प्रियंका अल्वा के नाम का नोटिस जारी कर दिया है।

शुक्र, 16 अक्टूबर 2020 - 03:34 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Sandalwood drug racket, Vivek Oberoi, Priyanka Alva

Courtesy: AMARUJALA NEWS