सामने आए कोविड के XE वेरिएंट और XM वेरिएंट के मामले: गुजरात
गुजरात में कोविड के XM वेरिएंट और XE सब वेरिएंट का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। इससे पूर्व अप्रैल सात को मुंबई में XM वेरिएंट का मामला आया था। ये सभी ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब लाइनेज हैं, जो देश में कई जगहों पर सामने आए हैं। इन मामलों में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, जो राहत की बात है। सब वेरिएंट के संबंध में किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने से पूर्व स्टडी की जरुरत है।