संसद परिसर में कृषि कानूनों के विरोध में शामिल हुए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सांसद!
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को संसद सत्र शुरू होने से पहले गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का विरोध किया, जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाग लिया। बता दें कि किसान आंदोलनकारी आज जंतर मंतर पर कृषि कानून के खिलाफ धरना शुरू कर रहे हैं।