सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मई 23 को एक प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। निम्नलिखित न्यायाधीश के नाम न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी, न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति सुभाष चंद, न्यायमूर्ति सरोज यादव, न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा, न्यायमूर्ति साधना रानी (ठाकुर), न्यायमूर्ति सैयद आफताब हुसैन रिजवी, न्यायमूर्ति अजय त्यागी, और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव हैं।