तीसरे विश्व युद्ध के लिए दुनिया तैयार रहे : अमेरिकी राष्ट्रपति
यूक्रेन और रूस के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 'तीसरे विश्व युद्ध' की चेतावनी दी है। बाइडेन ने कहा है कि हम सीधे रूस से नहीं लड़ेंगे और साथ ही नाटो के क्षेत्र की रक्षा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में नाटो की भागीदारी से तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है, जिसके लिए दुनिया को तैयार रहना होगा।