तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन
तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पॉम्बे मगुफुली का 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मगुफुली को दो हफ्तों से ज्यादा समय से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में काफी अफवाहें भी फैली थी। मगुफुली साल 1995 में संसद सदस्य चुने गए थे। 2010 में वो तंजानिया के परिवहन मंत्री बने, आक्रामक लीडरशिप और सड़क निर्माण उद्योग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की वजह से उनका नाम बुलडोजर रख दिया गया था। सरकार की तरफ से उनके निधन पर दो सप्ताह के शोक की घोषणा की गई है।