टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन में प्रमोद भगत का गोल्ड पर कब्जा, मनोज सरकार ने जीता कांस्य
टोक्यो पैरालंपिक में सितंबर 4 को भारतीय बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14 व 21-17 के सीधे सेटों में हराया। यह भारत का बैडमिंटन में पहला गोल्ड है। प्रमोद भगत ने इसी साल पैरालिंपिक में पदार्पण किया। इसके अलावा पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन स्पर्धा में मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता उन्होंने जापान के केडाइसुके फुजीहारआ को हराया। अब मिश्रित युगल में भगत और पलक कोहली रविवार को जापान के खिलाफ खेलेंगे।