वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ाने का खोजा तरीका, 120 वर्ष तक बढाई जा सकती इंसानों की उम्र
इजराइल के बार-इलान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इंसानों की उम्र को 120 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में SIRT-1 नाम के प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर इंसानों की उम्र लंम्बी की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग चूहों पर किया था, जिससे चूहों की उम्र 23 फीसदी तक बढ़ गई थी। यह प्रयोग आने वाले वाले समय में बंदरों और इंसानों पर भी किया जाएगा।