वातावरण में बढ़ती शुष्कता से पेड़-पौधों की लम्बाई पर असर, सामान्य से हो रहे कम
कनाडा के मिनेसोटा और वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन में बताया है कि दुनियाभर में जिस तरह से वातावरण में शुष्कता बढ़ रही है उसकी वजह से पैदावार, कृषि उपज और पेड़-पौधों की लम्बाई पर असर पड़ा है, जो सामान्य से कम होती जा रही है। वैसे हाल के कुछ वर्षों शुष्कता में दर्ज़ की गयी वृद्धि और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वैज्ञानिकों ने आने वाले दशकों में इसके और बढ़ने की सम्भावना जताई है, जिसमें 2000 के बाद से ही वातावरण में शुष्कता के बढ़ने के सबूत मिले थे।