विरोध के बाद रांची के कई इलाकों में लगाई गई धारा 144
निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर रांची में विरोध के बाद 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। शहर में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। रांची जिला प्रशासन ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच की जा रही है। पहचान प्रक्रिया जारी है।" एहतियात के तौर पर प्रशासन ने रांची शहर में रात 11 बजे तक इंटनेट सेवा बंद कर दी हैं।