अफ्रीकी मछुआरों को मिली 40 करोड़ साल पुरानी प्रजाति की मछली
हिंद महासागर के मेडागास्कर में अफ़्रीकी मछुआरों को 40 करोड़ साल पुरानी एक मछली की प्रजाति मिली है। सीउलैकैंथ के नाम की इस मछली के चार पैर और चार पंख हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी मछली का दोबारा मिलना बेहद मुश्किल है। खबरों के मुताबिक मछुआरों ने शार्क पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमे यह दुर्लभ मछली फंस गयी। बता दें, 1938 से इस मछली को विलुप्त माना जा रहा था।
Tags: 40 crore years, Endangered Species, rare species, Africa
Courtesy: Oneindia