Redmi 10 Prime

फोटो: Gizmochina

दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi 10 Prime

Redmi 10 Prime धांसू फीचर्स के साथ सितंबर 3 को भारत में लॉन्च हो गया है। यह Redmi का पहला फोन है, जिसमे 50MP का क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मीडियाटेक का हिलियो G88 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.67-इंच का फुलHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करता है। फोन में 6,000mah की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है।

शनि, 04 सितंबर 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Redmi, redmi 10 prime, Smartphones, 90hz refresh rate

Courtesy: Aajtak News

Redmi 10 Prime

फोटो: MySmartPrice

जल्द ही भारत मे लॉन्च होगा Redmi 10 Prime स्मार्टफोन

Redmi अपना नया स्मार्टफोन Redmi 10 Prime जल्द भारत मे लॉन्च करने वाला है। इसे Redmi 10 का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच फुलHD+ एलसीडी डिस्प्ले है। जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 50MP का क्वैड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है। फोन मीडियाटेक हेलिओ G88 चिपसेट के साथ आएगा। अभी इसकी कीमत का खुलासा नही किया गया है।

रवि, 22 अगस्त 2021 - 04:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Redmi, redmi 10 prime, MediaTek, 90hz refresh rate

Courtesy: Zee News Hindi

Redmi 10

फोटो: Android Authority

भारत मे जल्द लॉन्च हो सकता है Redmi 10 स्मार्टफोन, सामने आई जानकारी

Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 10 को भारत मे जल्द लॉन्च करने जा रहा है। Redmi 10, 6.5-इंच के फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का क्वैड कैम सेटअप होगा। इसमें हिलियो G88 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन 5000mah की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसे चार्ज करने के लिए 18 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि अभी इसकी कीमतों के खुलासा नही किया गया है।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Redmi, Xiaomi, MediaTek, 90hz refresh rate

Courtesy: Zee News

Realme launched new variant of narzo 30

फोटो: NDTV

Realme ने लॉन्च किया Narzo 30 स्मार्टफोन का नया वैरिएंट

Realme ने अपने Narzo 30 के एक और वैरिएंट को लांच कर दिया है। Realme ने 6GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। Narzo 30 के पहले से ही 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट मौजूद हैं। इस वैरिएंट में भी 6.5 इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं 48मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mah बैटरी के साथ आता है।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 05:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Realme, Narzo 30 series, Technology, 90hz refresh rate

Courtesy: Zee News