Draupadi Murmu

फोटो: India TV News

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य के प्रमुख के रूप में दी पहली न्यायिक नियुक्ति को मंजूरी

द्रौपदी मुर्मू ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली न्यायिक नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।बता दें कि मुर्मू ने जुलाई 25 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा हस्ताक्षर किया गया यह नियुक्ति का पहला अधिपत्र है। राष्ट्रपति ने राजेश सेखरी की जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के अधिपत्र पर हस्ताक्षर किए। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: President, approves, first judicial appointment, Additional Judge